फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers will be continue padyatra by fifteen December says Sunil Bharala

भाजपा कार्यकर्ता 15 दिसंबर तक करेंगे पद यात्रा : सुनील भराला

Wed, 28 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 28 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will be continue padyatra by fifteen December says Sunil Bharala

बिजनौर में नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में नगर और गांवों में बूथों तक कार्यकर्ता पद यात्रा कर ‘मेरा घर-भाजपा का घर’ नारे के साथ संपर्क करेंगे। इस यात्रा में एमपी, एमएलए, मंत्री और कैैबिनेट मंत्री सभी कार्यकर्ता के रूप में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


दुर्गा विहार कॉलोनी में सांसद डॉ. यशंवत सिंह के आवास पर विधान सभा स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि पद यात्रा का उद्देश्य जनता को पार्टी से जोड़ना है। अपात्रों के वोटों को कटवाना और सही वोटों को बनवाना है। पद यात्रा के दौरान प्रत्येक टीम में 25-25 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


धामपुर विधान सभा के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। इनमें से तीन शेरकोट, धामपुर और स्योहारा नगर, दो टीम धामपुर, स्योहारा ग्रामीण के लिए हैं। एक अतिरिक्त टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो चरण बूथों पर कार्यकर्ता अभिनंदन और कमल संदेश बाइक यात्रा पूरे हो चुके हैं। यह तीसरा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा के दौरान कम से कम पांच रात गांवों में ही विश्राम करना होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, भूपेंद्र बाबी, दिनेश सैनी, सुभाष चौहान, दयाशंकर, विकास, पुरुषोत्तम, प्रमोद अग्रवाल, राघव शरण गोयल, राकेश चौधरी, नवनिहाल सिंह मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed