फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will flee from Uttar Pradesh this time: Trilok Tyagi

उत्तर प्रदेश से इस बार भाजपा का होगा पलायन : त्रिलोक त्यागी

Tue, 09 Nov 2021 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP will flee from Uttar Pradesh this time: Trilok Tyagi
उत्तर प्रदेश से इस बार भाजपा का होगा पलायन : त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी के सोमवार को शामली के कैराना में पलायन करने वाले लोगों के घर जाने को लेकर रालोद ने भाजपा पर हमला बोला है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने कहा कि पांच साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अब चुनाव के समय ही पलायन करने वालों की याद आई है। यह चुनावी स्टंट है। इस बार प्रदेश से भाजपा का ही पलायन हो जाएगा।

अपनी प्रतिक्रिया में त्यागी ने कहा कि अगर पिछली सरकार में पलायन हुआ भी था तो अब तक अपनी सरकार होते हुए भी यह चुप क्यों रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि इनका ही प्रदेश से पलायन हो जाएगा। किसानों के गन्ना भुगतान की चिंता नहीं की जा रही है। किसान आंदोलन के बाद भाजपा घबराई हुई है। चुनाव के तीन महीने पहले नए-नए मुद्दे बनाए जा रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम की बात करने के अलावा इनके पास एक भी मुद्दा नहीं है। महंगाई आसमान पर है, किसानों को फसल का सही दाम नहीं बिल रहा है। बिजली की दरें बढ़ाकर किसान को बर्बाद करने का किया गया है। काले कानून वापस नहीं हुए। सरकार की सारी पोल खुल चुकी है। किसान आंदोलन 2022 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed