फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP stuck in the coranavirus for politics, first Modi kitchen now violated social distance under ministerial supervision

सियासत के लिए 'कोराना चक्रव्यूह' में फंस रही भाजपा, पहले मोदी रसोई अब मंत्री निरीक्षण में हुआ सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन

Fri, 05 Jun 2020 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
BJP stuck in the coranavirus for politics, first Modi kitchen now violated social distance under ministerial supervision
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोरोना के सियासी चक्रव्यूह में एक बार फिर भाजपा फंसती दिख रही है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में स्थित कोरोना संदिग्ध वार्ड के निरीक्षण के बाद से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


उनके साथ कोरोना संदिग्ध वार्ड के निरीक्षण में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा भी थे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन हुआ था। इससे पहले मोदी रसोई के उद्घाटन और संचालन के दौरान भी भाजपा सवालों के घेरे में आ चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार केंद्र और प्रदेश सरकार गाइड लाइन जारी कर रही हैं। शहर में भाजपाई ही इसका उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। इससे प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना जिन मरीजों से मिले थे, उनमें दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में स्थित कोरोना संदिग्ध वार्ड के निरीक्षण के बाद से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। 

निरीक्षण में दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, जिलाध्यक्ष अनुज राठी आदि नेता मौजूद रहे। हालांकि इनका यहां रहना जरूरी नहीं था। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आए थे, लेकिन उन्होंने निरीक्षण में अपने साथ किसी भी जनप्रतिनिधि या पार्टी पदाधिकारी को नहीं रखा था।

मैं तो अपनी बात कहने गया था
मामले पर विनीत शारदा ने सफाई दी कि उन्होंने पिछले दिनों मंत्री सुरेश खन्ना को एक पत्र लिखा था। इस पर वार्ता के लिए उन्होंने समय लिया था। मंत्री जी सर्किट हाउस में नहीं रुके तो वह मेडिकल कालेज पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की गाइडलाइन पर ही काम कर रहे हैं। फिलहाल खुद को होम क्वारंटीन किया है। पांच दिन बाद वह कोरोना की जांच कराएंगे।

लखनऊ से लौटे सुनील भराला, हुए होम क्वारंटीन
श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला बृहस्पतिवार को लखनऊ से लौटे और घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया। उनके साथ दो सुरक्षाकर्मी और चालक भी होम क्वारंटीन में चले गए हैं। मंत्री सुरेश खन्ना के निरीक्षण के बाद सुनील भराला लखनऊ चले गए थे। वहां उन्होंने विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को सभी के सैंपल लेकर जांच कराएगा।

पहला नहीं है मामला
भाजपा मोदी किचन और सफाई कर्मचारियों के सम्मान के मामले में पहले ही चर्चा में आ चुकी है। एक जनप्रतिनिधि की रसोई में तो रोजाना नेताओं के निरीक्षण कराए गए थे। उसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं थीं। संक्रमण फैलने के बाद रसोई बंद कर दी गई थी।

सुरेश खन्ना आज कराएंगे कोरोना की जांच
चिकित्सा शिक्षा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चिकित्सीय परामर्श पर अपने सरकारी आवास में खुद को क्वारंटीन कर लिया है। वह घर से ही अपने शासकीय कार्यों का संचालन भी कर रहे हैं। मंत्री में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं।

इसके बावजूद चिकित्सीय परामर्श पर वह राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ के निरीक्षण के पांचवें दिन आज अपनी कोविड-19 की जांच कराएंगे। खन्ना ने एक जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ का निरीक्षण किया था।

खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मास्क पहनकर मरीजों से पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए उनको दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली थी। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से जारी प्रोटोकॉल का पालन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed