फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President Bhupendra Chaudhary targeted SP, Congress, said alliance parties are in state of confusion

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- असमंजस की स्थिति में है गठबंधन से जुड़ीं पार्टियां

Sat, 30 Mar 2024 05:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

Meerut News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन से जुड़ीं पार्टियां असमंजस की स्थिति में है। वे अपने प्रत्याशी भी तय नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP State President Bhupendra Chaudhary targeted SP, Congress, said alliance parties are in state of confusion
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का चुनावी शंखनाद क्रांतिधरा से रविवार को शुरू होगा। प्रधानमंत्री केंद्रीय आलू अनुसंधान में आयोजित होने वाली रैली से पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रैली स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल पार्टियां असमंजस की स्थिति में है। अभी तक पार्टियां प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में रविवार को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद, सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल लोकसभा चुनाव में अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाने को लेकर सभी मिलकर कार्य करेंगे। कहा कि गठबंधन के प्रति कांग्रेस का जो इतिहास रहा है, उसे जनता जानती है। प्रत्याशियों को लेकर गठबंधन की पार्टियां असमंजस की स्थिति में है। बार-बार प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। कांग्रेस की अपनी सीट रायबरेली व अमेठी में अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अपने कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है। बसपा पार्टी पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का नेतृत्व किया है और उनका दल बड़ा है। वह अपने हिसाब से टिकटों का वितरण कर रही है, लेकिन आज जनता का विश्वास मोदी के प्रति है।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन

विज्ञापन

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचार्यों की पार्टी है। मायावती पर बोलते हुए कहा कि उनका बड़ा दल है। उन्होंने टिकट का वितरण जो किया है, वह अपने हिसाब से किया है लेकिन जनता मोदी को पसंद कर रही है। प्रदेश में 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed