फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP showed black flags in Kisan Chaupal

भाजपा किसान चौपाल में काले झंडे दिखाए

Tue, 29 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP showed black flags in Kisan Chaupal
सरधना। दबथुवा स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को भाजपा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। यहां भाकियू व रालोद कार्यकर्ता काले झंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष के सामने ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन

भाजपा नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन कर रही है। यहां किसान चौपाल की जानकारी पाकर भाकियू व रालोद कार्यकर्ता कॉलेज जा पहुंचे। उन्होंने गेट पर काले झंडे लगाकर कब्जा जमा लिया। इसकी जानकारी पाकर सरधना व सरूरपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। यहां लाठी फटकार कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव सिक्का के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ता गेट खोलकर भाजपा एवं प्रधानमंत्री विरोधी नारे लगाते हुए मंच तक जा पहुंची। उन्हें शांत करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ ने मंच के सामने ही दरी डाल दी और अध्यक्ष संजीव सिक्का के विचार नहीं सुनने दिए।
विज्ञापन

यहां सिक्का ने कहा कि अजित सिंह के कांग्रेस में मंत्री रहते हुए 40 लाख मीट्रिक टन चीनी आयात की गई थी जबकि भाजपा सरकार में चीनी का आयात बंद है। कृषि कानून किसानों के हित में बनाए गए हैं। वहीं, इनको लेकर कुछ विपक्षी पार्टी किसानों को गुमराह कर रही हैं। हालांकि वह करीब बीस मिनट में ही चौपाल खत्म कर निकल गए। यहां चौपाल आयोजक मोहित शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, नकुल देव सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, मंडी महामंत्री आदेश कसाना, संजय शर्मा पाथौली, शिवकुमार शर्मा, ओम सिंह, महावीर शर्मा, ब्रह्मपाल शर्मा, मानसिंह आर्य, ईश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भाजपा की किसान चौपाल के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। चौपाल का आयोजन सुचारू रूप से कराया गया है। वहीं, आयोजकों की ओर से कोई शिकायत भी नहीं मिली है।-आरपी शाही सीओ सरधना

भाजपा द्वारा किसान चौपाल के आयोजन के दौरान रालोद, भाकियू व सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं रही, जिस कारण शरारती तत्व मंच तक जा पहुंचे और जमकर हंगामा किया।-मोहित शर्मा, चौपाल आयोजक
जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं हो जाते तब तक किसान भाजपा के किसी भी कार्यक्रम का विरोध जारी रखेंगे।-विनेश छुर, जिला महासचिव, भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed