{"_id":"5e3d7a138ebc3ee5b273357b","slug":"bjp-mla-vikram-saini-said-opposition-parties-are-fear-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- देश में बौखलाई हुई हैं विपक्षी पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- देश में बौखलाई हुई हैं विपक्षी पार्टियां
Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि देश में विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं। वे अल्पसंख्यकों को गुमराह कर मोहरा बनाकर देश की फिजा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया और कहा कि लोगों को इस कानून से डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने सीएए को नागरिकता देने वाला कानून बताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक विक्रम सैनी ने निरीक्षण भवन पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में घर- घर जाकर प्रचार प्रसार कर लोगों से हस्ताक्षर कराकर समर्थन जुटाने का काम करें। विधायक ने कहा कि विपक्षी पार्टी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इस देश में मुस्लिमों के साथ जैन, ईसाई व सिख धर्म के लोग भी अल्पसंख्यक समाज में आते हैं, लेकिन विपक्षी पार्टी मुस्लिमों को गुमराह कर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक का बयान- राहुल गांधी को है राजनीतिक मानसिक बीमारी, इलाज करेगी जनता
विज्ञापन
विधायक व जिलाध्यक्ष ने कस्बे के मुख्य बाजार में सभी समाज के लोगों के बीच सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, मनीषा ऐरन, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्रिजेश रस्तोगी, अंकुर पाल, विकास गुप्ता, गौरव भटनागर, महेश चंद शर्मा, सतीश खटीक, मोहम्मद उस्मान, अंकित प्रजापति, मनदीप छाबड़ा, प्रेम, विशाल व खलील अहमद आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/