फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP members to light lamps at beneficiaries' homes on the 17th.

Meerut News: 17 को लाभार्थियों के घर दीप जलाएंगे भाजपाई

Sat, 12 Sep 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
BJP members to light lamps at beneficiaries' homes on the 17th.
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा मवाना नगर की बैठक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियानों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महामाई कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री समीर चौहान और जिला मंत्री सुभाष दीक्षित ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सेवा, संगठन और समाजहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या को बूथ स्तर पर आशीर्वाद का दीया जलाकर होगी। प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दीप जलाए जाएंगे। इसके बाद महीने भर अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में क्षेत्रीय शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय भटनागर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री विकास सैन ने किया। इस दौरान महामंत्री राजेश अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों के संयोजक व नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, राज सिंह चौहान, मोनू जाटव, योगेंद्र जाटव, नगर मंत्री दीपक कश्यप, राजीव रस्तोगी, हरिओम शर्मा, सभासद मुकेश रानी, राजेंद्र चौहान, बबीता कश्यप, जयभगवान प्रजापति, दीपक बजाज, राजेश खन्ना और अमित जग्गी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed