फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders burnt effigy of Rahul Gandhi in protest against insult to Vice President Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति का अपमान: पश्चिमी यूपी में जबरदस्त विरोध, फूंका राहुल गांधी का पुतला, राकेश टिकैत ने कहा निंदनीय

Thu, 21 Dec 2023 03:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

West UP News : सहारनपुर और बिजनौर में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। वहीं, मेरठ में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन
BJP leaders burnt effigy of Rahul Gandhi in protest against insult to Vice President Jagdeep Dhankhar
सहारनपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में पश्चिमी यूपी के जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जहां मुजफ्फरनगर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया तो वहीं मेरठ में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे निंदनीय बताया है।

विज्ञापन


उधर, बिजनौर में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। आगे विस्तार से पढ़िए सभी जिलों का अपडेट।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति का मजाक बनाना, रील बनाना और उपहास करना निंदनीय है। संविधान में ऐसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। संगठन की ओर से इस तरह के कृत्य की निंदा करते हैं।

विज्ञापन

बिजनौर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट में जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति का अपमान निंदनीय है।

मेरठ में भाजपा का कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति का अपमान करने के विरोध में भाजपा नेता ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर दिया है। कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मेरठ में भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित भाजपा नेता मौजूद रहे हैं। कलेक्ट्रेट में भाजपा में कांग्रेस और राहुल गांधी निंदा की है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में जाट समाज के लोगों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से नाराज जाट समाज के लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन में भी मुजफ्फरनगर के लोग शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। मोरना में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका जाएगा। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के साथ विभिन्न संगठनों के लोग दिल्ली गए हैं।

 

भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्यसभा में हुए अपमान से क्षुब्ध मंत्री, विधायक और भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री बृजेश सिंह, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ लाए पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों के निलंबन के बाद जिस तरह से उनके सहयोगी दल के सांसद ने देश के सर्वाधिक गरिमामई पद राज्यसभा के सभापति पद पर आसीन जगदीप धनखड़ का उपहास उड़ा कर घिनौना कृत्य किया है। इतना ही नहीं देश को 60 साल तक चलाने वाले परिवार के एक युवराज इस दौरान इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाते रहे। जिसे बाद में सर्कुलेट कर दिया गया। यह कृत्य बेहद निंदनीय है। यह लोग अपने सभापति का अपमान नहीं कर रहे थे।

इन लोगों को इस बात का दर्द है कि राजस्थान के किसान का बेटा एक जाट समाज का बेटा उच्च पद पर कैसे आसीन हो गया है। इस परिवार के लोगों और उनकी पार्टी के सांसदों को यह बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब देश की आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित किया गया था, तब भी इस दल के सांसद ने उनके बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आज देशभर में दोनों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका

शामली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शिव चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, टीएमसी सांसद और कल्याण बनर्जी आदि का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने खूब नारेबाजी की। कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उपहास उड़ाया गया। कार्यकर्ताओं ने उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

दिए गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे और देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का राहुल गांधी व कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर के अंदर ही सभापति का अपमान करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा संवैधानिक पद का अपमान पहली बार नहीं किया गया है। जब एक आदिवासी परिवार से निकली बेटी राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित हुई थी तब भी कांग्रेस एवं घमंडी नेताओं ने उनका अपमान किया था। घमंडी गठबंधन के नेता ओबीसी, दलित, आदिवासी समाज का अपमान करते हैं। मगर माफी नहीं मांगते और अब उपराष्ट्रपति का अपमान किया है। कहा कि माफी मांगने के बजाय तरह-तरह के तर्क देने का काम कर रहे हैं। यह बड़े शर्म की बात है। संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करके विपक्षी गठबंधन अपने हार की हताशा को दिखा रहा है। किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि देश का अपमान कर रहे हैं। राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि राहुल गांधी व कल्याण बनर्जी की संसद की सदस्यता समाप्त कर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे यह अपमान करने वालों के खिलाफ एक नजीर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed