फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता का वीडियो वायरल, कहा- जिस माई के लाल ने दूध पिया है उसे देख लूंगा

Mon, 01 Feb 2021 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Feb 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Vineet Agarwal Sharda has gone a video viral in Meerut
पुलिस अधिकारी से बात करते भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शास्त्रीनगर नई सड़क के पास शिव मंदिर तोड़े जाने के बाद जमकर बखेड़ा हुआ। वहीं भाजपा नेता विनीत शारदा की मौके पर पहुंचकर इंस्पेक्टर को हड़काते हुए एक वीडियो भी वायरल हो गई।

BJP leader Vineet Agarwal Sharda has gone a video viral in Meerut
पुलिस को मामले की जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुलायम सिंह या अखिलेश यादव की सरकार नहीं है। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यहां मंदिर तोड़े जाने का मतलब है कि बोरी बिस्तर बांध ले। विनीत शारदा ने कहा कि यदि मैं एक उंगली दिखाता हूं तो चार उंगली मेरी सरकार पर उठती हैं। हमारा यह मरना है कि एक मंदिर टूट गया और हम यहीं रह रहे हैं। जिस माई के लाल ने दूध पिया है उसे मैं देख लूंगा। 

BJP leader Vineet Agarwal Sharda has gone a video viral in Meerut
पुलिस को जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

वहीं इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा भाजपा नेता को समझाने लगे तो विनीत शारदा ने कहा कि आप के सम्मान में कमी आई क्या। भाजपा नेता ने कहा कि इस वर्दी का मैं सम्मान करता हूं। लेकिन मैं आपको अपमान करने का अधिकार नहीं दे सकता। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, ऐसे बुलाए जाते थे ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Vineet Agarwal Sharda has gone a video viral in Meerut
व्यापारियों ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिलकर लॉकडाउन में उठाया फायदा
सूरजकुंड निवासी योगेश सैनी जिसके दादा ने मंदिर के लिए जमीन दान दी थी। लेकिन योगेश फर्जी कागजात तैयार कर लॉकडाउन का फायदा उठाकर पहले दीवार कराई गई। इसके बाद गेट लगाया और धीरे-धीरे मंदिर की मूर्तियां हटाकर मंदिर का अधिकांश भाग तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
BJP leader Vineet Agarwal Sharda has gone a video viral in Meerut
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों ने कहा कि शनिवार रात को पास में ही एक होटल में तेज आवाज डीजे बज रहा था और पुलिस से मिलीभगत कर अधिकांश भाग तोड़ा गया है। जबकि कुछ दिन पहले भी तोड़ दिया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी योगेश को गिरफ्तार नहीं किया गया। अब व्यापारियों और भाजपा नेताओं को सड़क पर उतरना पड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed