फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's nephew dies in road accident

भाजपा नेता के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Sun, 06 Nov 2022 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 03:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's nephew dies in road accident
भाजपा नेता के भतीजे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम। परतापुर के पास शुक्रवार देर रात सकौती निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष वीरपाल प्रजापति के भतीजे सौरभ (22) की गाजियाबाद जाने जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। सौरभ परिवार के ही एक शादी समारोह में शामिल होेने के बाद बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सकौती निवासी सौरभ पुत्र कृष्णपाल गाजियाबाद में डेयरी का संचालन करता है। वह अपने तहेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार देर रात वह गाजियाबाद लौट रहा था। परतापुर के पास सौरभ सड़क हादसे में घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सौरभ की मौत की जानकारी मिलते ही शादी वाले परिवार में भी मातम छा गया। वहीं, सौरभ का शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक छा गया। वीरपाल प्रजापति ने बताया कि सौरभ पढ़ाई में होनहार था और नौकरी के लिए भी तैयारी कर रहा था। उनके बड़े भाई पुलिस में हैं। पिता किराना व्यापारी हैं। गमगीन माहौल में सौरभ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed