{"_id":"5f4366198ebc3e41036844f7","slug":"bjp-leader-printing-press-has-sealed-in-meerut-and-stf-raided-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस सील, बागपत में छापा, पढ़ें- एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के मामले में अब तक का अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस सील, बागपत में छापा, पढ़ें- एनसीईआरटी की फर्जी किताबों के मामले में अब तक का अपडेट
Mon, 24 Aug 2020 12:32 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
गोदाम पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एनसीईआरटी की 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकली किताबें बरामद होने के मामले में परतापुर पुलिस ने भाजपा नेता संजीव गुप्ता की मोहकमपुर स्थित फैक्टरी (प्रिंटिंग प्रेस) को सील कर दिया। वहीं, बागपत के बड़ौत में भी एनसीईआरटी की नकली किताबों के शक में छापेमारी की गई। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों शिवम, राहुल, आकाश और सुनील को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी संजीव गुप्ता और सचिन गुप्ता को एसटीएफ और परतापुर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार संजीव गुप्ता के गोदाम को शुक्रवार को ही सील कर दिया गया था। संजीव और उसके भतीजे सचिन की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों और संपर्क वालों की भी जांच की जा रही है। उधर, चर्चा है कि संजीव और सचिन कोर्ट में सरेंडर होने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार, एडीजी ने जताई नाराजगी
वहीं, एनसीईआरटी की नकली किताबें होने के शक में बागपत के बड़ौत में रविवार रात एसडीएम दुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक सिंह ने वीके प्रकाशन के गोदाम पर छापा मारा। छापे के दौरान आठ किताबों के नमूने लिए गए। किताबों पर वाटरमार्क की भी जांच की गई।
एसडीएम और सीओ ने बताया कि वीके प्रकाशन के मालिक से किताबों के बिलों की छाया प्रति मांगी गई है। इसकी पूरी रिपोर्ट सोमवार को एनसीईआरटी को भेजी जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/