फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader and Khap Chaudhary reached in the thirteenth of Baba Jasbir Singh in Shamli

शामली: बाबा जसबीर सिंह की रस्म तेरहवीं में पहुंचे भाजपा नेता और खाप चौधरी, बड़े बेटे को बांधी गई पगड़ी

Sat, 28 Nov 2020 05:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leader and Khap Chaudhary reached in the thirteenth of Baba Jasbir Singh in Shamli
रस्म तेरहवीं में भाजपा नेता और खाप चौधरी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

शामली में कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में जावला खाप (बुड़ियान) के चौधरी बाबा जसबीर सिंह की रस्म तेरहवीं में भाजपा विधायकों, सांसद सहित खाप चौधरियों और समाज के जिम्मेदार लोग शामिल हुए। बाबा जसबीर सिंह के बड़े पुत्र सचिन चौधरी को पगड़ी बांधी गई। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी 57 वर्षीय बाबा जसबीर सिंह जावला खाप के चौधरी थे। 20 नवंबर को उनका हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। बाबा जसबीर सिंह को 1993 में खाप चौधरी जहान सिंह के निधन के बाद समाज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरुवार को उनकी रस्म तेरहवीं थी। हवन-यज्ञ के बाद रस्म तेरहवीं की रस्म अदा की गई। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, एमएलसी विरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय बाबा जसबीर सिंह के ज्येष्ठ पुत्र सचिन चौधरी को पगड़ी बांधी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलनः दिल्ली के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता, राकेश टिकैत बोले- इस बार वार्ता नहीं... 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतबीर मलिक, डॉक्टर विक्रांत जावला, रालोद नेता अरविंद भारसी, खाप चौधरी अमित बेनीवाल, बाबा संजय कालखंडे, राजेंद्र मलिक, विवेक चौहान, सुधीर तालियान, सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान, पप्पू भारसी, मास्टर हरेंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed