फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Kamal sandesh pad yatra starts female workers in meerut welcome by flowers

भाजपा की 'कमल संदेश पद यात्रा' का शुभारंभ, महिलाओं ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Sat, 01 Dec 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 01 Dec 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Kamal sandesh pad yatra starts female workers in meerut welcome by flowers

महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश पद यात्रा का शुभारंभ आज विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने झंड़ी दिखाकर किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


मेरठ दक्षिण विधानसभा की 'कमल संदेश पदयात्रा' का शुभारंभ शनिवार को माधवपुरम सेक्टर एक में विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कमल झंड़ी दिखाकर किया। पद यात्रा में विधायक ने लोगों के घर घर जाकर उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं के लाभार्थियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन

यात्रा में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगो को घर घर जाकर देनी है, जिससे सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। यह पदयात्रा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। पदयात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रो में पार्टी के कार्यक्रमो को पहुंचाना है। साथ ही योजना के लाभार्थियों को सम्मानित करना हैं। 

मेरठ दक्षिण विधानसभा के संयोजक डॉ वकुल रस्तोगी ने बताया कि प्रत्येक मंडल से दो-दो टोली बनाई गई है प्रत्येक टोली में 25- 25 कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो से मिलेंगे और योजनाओ का प्रचार- प्रसार व लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। मेरठ हापुड़ लोकसभा संचालन समिति के संयोजक जयकरण गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, राजीव गोयल, सुरेन्द्र भड़ाना, प्रवेश गुमी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महामंत्री संजना वत्स रस्तोगी, मेरठ दक्षिण विधानसभा के कमल संदेश पद यात्रा के संयोजक राकेश शर्मा, वीर सिंह सैनी, ललित मोरल,  सचिन त्यागी,  दीपक वर्मा, दिनेश रोड़ी, हर्षित त्यागी आदि मौजद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed