फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP is diverting people's attention through National Herald case: Ritu Chaudhary

नेशनल हेराल्ड मामला के जरिए भाजपा भटका रही लोगों का ध्यान : रितु चौधरी

Mon, 21 Apr 2025 03:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

मेरठ में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा नेशनल हेराल्ड मामले से लोगों का भटकाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
BJP is diverting people's attention through National Herald case: Ritu Chaudhary
ऋतु चौधरी प्रवक्ता कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा द्वारा ध्यान भटकाने, बरगलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ने का एक प्रयास है। देश के सामने मौजूद महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है। स्वतंत्रता संग्राम को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और अपनी विरासत का अपमान करना ही भाजपा की सोच है। सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रितु चौधरी ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक गुजरात अधिवेशन से बौखलाई सरकार ने फिर से कांग्रेस पार्टी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को छोड़ दिया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर तथाकथित आरोपपत्र कुछ और नहीं बल्कि विशुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मेरठ में जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, बिटौड़े में घुसकर खुद को लगा ली थी आग, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप ऐसे मामले में लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक भी पैसा या संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई है।

ईडी के मामलों में सजा की दर सिर्फ 1 फीसदी है। इसके अलावा, ईडी ने जो राजनीतिक मामले दर्ज किए हैं, उनमें से 98 प्रतिशत मामले सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed