फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP District President givs punishment workers for being delayed the meeting in meerut

यूपी: भाजपा जिलाध्यक्ष ने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से करवाई उठक-बैठक, आरोपों को नकारा 

Sun, 02 Dec 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP District President givs punishment workers for being delayed the meeting in meerut
BJP - फोटो : BJP

मेरठ में किठौर विधानसभा में कमल संदेश पदयात्रा शुभारंभ के दौरान मंडल मंत्री ने जिलाध्यक्ष पर कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर उठक-बैठक कराने का आरोप लगाया है। शनिवार को गांव सिसौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि इसमें कुछ कार्यकर्ताओं के देरी से आने के कारण जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से उठक-बैठक लगावाई। जिससे नाराज कार्यकर्ता कार्यक्रम से चले गये। खरखौदा मंडल मंत्री ने जहां इस मामले की शिकायत प्रांतीय नेतृत्व से करने की बात कही है, वहीं जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन


कमल संदेश पद यात्रा में किठौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सिसौली से पद यात्रा का शुभारंभ करना था। इसके लिए माछरा, रजपुरा, और खरखौदा ब्लॉक से कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए कहा गया था। खरखौदा मंडल मंत्री अशोक धनोटा ने बताया कि वह भी अपने साथियों के साथ करीब 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल मंत्री का आरोप है देरी को लेकर जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आसपास के गांव से काफी लोग आ गए हैं। आपके यहां की संख्या बहुत कम है। इस पर अशोक धनोटा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी रास्ते में हैं और बस पहुंचने वाले हैं। इसी से नाराज रविंद्र भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से देरी से आने के कारण उठक-बैठक लगवानी शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। 

जिलाध्यक्ष के इस व्यवहार पर कार्यकर्ता नाराज हो गए और कार्यक्रम से उठ कर चल दिए। मंडल मंत्री ने बताया अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी यही व्यवहार किया गया। मंडल मंत्री ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की शिकायत संगठन मंत्री और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। उनका कहना है इस दौरान किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी भी मौजूद थे। 

वहीं इस मामले में सत्यवीर त्यागी कुछ बोलने से बचते नजर आए। उन्होंने बात बदलते हुए कहा कि सब ठीक है, कार्यकर्ताओं में कोई मतभेद नहीं है। वहीं जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और रूपरेखा के बारे में बताया जा रहा था। अशोक व कुछ अन्य कार्यकर्ता खड़े होकर इधर.उधर चहल कदमी कर रहे थे। उन्हें बैठने के लिए कहा गया, उठक-बैठक नहीं लगवाई। अनुशासन का ध्यान रखने के लिये कहा गया था। उठक-बैठक लगवाने का आरोप गलत है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed