{"_id":"5fc2a25f8ebc3e9be27dab1d","slug":"bjp-churned-to-win-the-graduation-elections-mawana-news-mrt5131787156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा का मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा का मंथन
हस्तिनापुर/मवाना। हस्तिनापुर कस्बे के श्रीकृष्णा मंदिर में भाजपा मंडल का शिक्षक व स्नातक मतदाता सम्मेलन हुआ, जिसमें स्नातक चुनाव में जीत हासिल करने पर मंथन हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आचार्य हरिओम शर्मा व संचालन मंडल महामंत्री सुरेश सोनी ने किया। वहीं, मवाना में एएसपीजी कॉलेज में शिक्षक मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता विधायक दिनेश खटीक ने दोनों चुनाव की टोली के प्रमुख एवं मतदाताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में जिला मंत्री सुनील पोसवाल व जिला उपाध्यक्ष नरेशबाला ने विचार रखे। इस मौके पर महावीर सिंह प्रधान, जयप्रकाश, सोमनाथ पपनेजा, विनीत अहलावत, आशीष सिंघल, बालमुकुंद बत्रा, अनिल त्यागी, दर्शन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
वहीं, मवाना में विधायक दिनेश खटीक ने एमएलसी चुनाव के पार्टी प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर स्नातक सीट के प्रत्याशी दिनेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुनील पोसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेशबाला, नामित सभासद सुभाष दीक्षित, पूर्व चेयरपर्सन उमा रस्तौगी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर रवि गोला, संजय भटनागर, अनुराग दुबलिश, मनोज रस्तोगी, डॉ. धर्मराज, मोनिका गोला, विवेक रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए की तैयारी
हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय हस्तिनापुर में एक दिसंबर को होने वाले एमएलसी चुनाव की तैयारी शनिवार को राजस्व विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूरी की। शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर राजस्व विभाग अरविंद कुमार के निरीक्षक व लेखपाल किशनचंद, नगर पंचायत के यशपाल सिंह आदि ने खंड विकास कार्यालय पर एमएलसी चुनाव की तैयारियों को पूर्ण किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि विकास खंड के सभागार में तीन बूथ बनाए गए हैं, जिनमें बूथ नंबर 60 शिक्षक वर्ग के लिए होगा, वही बूथ नंबर 61 और 61अ स्नातक वर्ग के प्रत्याशियों के लिए होंगे। एमएलसी चुनाव में विकास खंड हस्तिनापुर में कुल 1337 वोटों का प्रयोग होगा। संवाद