फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: station master of up railways found sleeping drunk on duty, trains waited for the line clear

बिजनौर: ड्यूटी पर शराब पीकर सोता रहा स्टेशन मास्टर, लाइन क्लीयर होने का इंतजार करती रहीं कई ट्रेन

Sun, 08 Jul 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: station master of up railways found sleeping drunk on duty, trains waited for the line clear
रेलवे

पश्चिमी यूपी के बिजनौर के आस पास के रेलवे स्टेशनों पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाइन क्लीयर करने के लिए मुरशदपुर के स्टेशन मास्टर द्वारा कोई भी कॉल अटैंड कीं। इस कारण जनता एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें लगभग एक घंटा नजीबाबाद तथा नजदीकी स्टेशनों पर खड़ी रहीं। सूचना मिलने पर जब आरपीएफ, जीआरपी और ऑपरेटिंग विभाग की टीम मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्टेशन मास्टर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर सोता मिला।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार की शाम 6:45 बजे का है। मुरशदपुर का स्टेशन मास्टर दीप सिंह ड्यूटी पर पहुंचा था। हरिद्वार से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस शुक्रवार रात्रि पौने ग्यारह बजे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। नजीबाबाद स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अविनाश गुप्ता ने जब जनता एक्सप्रेस की लाइन क्लीयर करने के लिए मुरशदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को कॉल की तो स्टेशन मास्टर ने कोई कॉल अटैंड नहीं की। यहां तक कि कई कॉल करने  पर भी कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर सोता रहा स्टेशन मास्टर

एसएस नजीबाबाद और मुरादाबाद कंट्रोल की कॉल भी रिसीव न होने से रेलवे स्टाफ परेशानी में पड़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी प्रभारी एमआर करदम, एसआई एसएस नागर, आरपीएफ एएसआई महावीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर मुरादाबाद कंट्रोल ने शाम ड्यूटी करके अपने घर पहुंचे स्टेशन मास्टर बीपी शुक्ला को तत्काल मुरशदपुर स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे टीम जब मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्टेशन मास्टर बेंच पर नशे में धुत पड़ा था। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर नशे में धुत स्टेशन मास्टर को तत्काल ड्यूटी से हटाकर बीपी शुक्ला को ड्यूटी पर लिया गया। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा की उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन मास्टर दीप सिंह का सीएचसी नजीबाबाद में मेडिकल कराया। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले स्टेशन मास्टर दीप सिंह को सीनियर डीओएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed