फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, shooted of Principal of student of Class 10, the accused fled from spot

यूपी: विद्यार्थी ने प्रधानाचार्य को मारी गोली, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Wed, 29 Aug 2018 07:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 29 Aug 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, shooted of Principal of student of Class 10, the accused fled from spot

मारपीट करने पर कॉलेज से निकाले गए एक छात्र ने प्रधानाचार्य को उनके ही कक्ष में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना यूपी के बिजनौर जिले में स्योहारा थाना क्षेत्र की है।      

विज्ञापन


गांव रूपपुर के श्री साईं इंटर कॉलेज में गांव नारावली के दीपांशु पुत्र प्रवेंद्र सिंह का 15 दिन पहले एडमिशन कराया गया था। इससे पहले दीपांशु धामपुर के एक स्कूल में पढ़ता था। वहां से पिछले साल कक्षा दस में फेल होने के कारण उसे निकाल दिया गया था। एडमिशन के बाद से ही दीपांशु ने अन्य छात्रों के साथ झगड़े आदि शुरू कर दिए।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने उसे बुलाकर चेतावनी देते हुए झगड़े न करने को कहा, लेकिन दीपांशु नहीं सुधरा। 25 अगस्त को भी उसने विद्यालय के एक छात्र के साथ मारपीट की थी। इसके बाद समस्त स्टाफ की बैठक के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। दीपांशु के परिजनों को भी इसके बारे में बता दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दीपांशु अपनी मां के साथ कॉलेज आया। उसने लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कहकर फिर से एडमिशन देने के लिए कहा। छुट्टी के बाद वह और उसकी मां करीब दो बजे प्रधानाचार्य संजीव कुमार से भी मिले। लेकिन फिलहाल उसका एडमिशन लेने से मना कर दिया गया। कुछ देर बाद दीपांशु की मां प्रधानाचार्य के कमरे से बाहर चली गई।

दीपांशु ने अपने कपड़ों में छिपाकर रखा तमंचा निकाला और प्रधानाचार्य संजीव कुमार पर फायर कर दिया। सिर व कंधे पर छर्रे लगने से संजीव कुमार घायल हो गए। स्कूल में गोली चलते ही हड़कंप मच गया। दीपांशु वहां से भाग गया। स्टाफ ने प्रधानाचार्य का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। प्रधानाचार्य ने दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामले की रिपोर्ट लिखकर पीड़ित प्रधानाचार्य को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed