{"_id":"5ea1e49d8ebc3e902f36c28f","slug":"bijnor-police-has-sent-to-temporary-jail-of-eighteen-jamaatis-including-eight-indonesian","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया के आठ जमाती समेत 18 को भेजा अस्थाई जेल, ये सभी निजामुद्दीन मरकज में हुए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया के आठ जमाती समेत 18 को भेजा अस्थाई जेल, ये सभी निजामुद्दीन मरकज में हुए थे शामिल
Fri, 24 Apr 2020 12:28 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:28 AM IST
सार
- इंडोनेशिया के आठ जमाती सहित 18 को भेजा अस्थायी जेल
- इंडोनेशियाई सहित ये सभी जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश से टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार के लिए जमात में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही इंडोनेशिया के आठ जमातियों को अस्थाई जेल भेजा गया है। इसके अलावा नगीना के 10 जमातियों को भी आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के अंतर्गत अस्थायी जेल भेजा है।
विज्ञापन
31 मार्च को नगीना की एक मस्जिद से इंडोनेशिया के आठ जमाती पकड़े गए थे। इनमें माहदी थौरीक अरोसीद, मोहम्मद नूर अमीनुद्दीन नाजिब, करेशना अखमद वसीम, नूर मोहम्मद इसान, इलहम मिफ्ताखुन्नूर, इतांग सोपियान, मोहम्मद इरसियाद व ओकी अरी फेबरी को पकड़ा गया था। ये लोग टूरिस्ट वीजा पर घूमने आए थे और जमात में शामिल हो रहे थे। पुलिस ने इनको क्वारंटीन किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 180 विदेशी जमाती ब्लैक लिस्ट, पुलिस ने जुटाए सबूत, जेल भेजने की पूरी तैयारी
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने नगीना थाने के ही गांव मझेड़ा की मस्जिद से दस जमातियों को पकड़ा था। इनमें मेरठ के मोहम्मद यामीन, मऊ निवासी मोहम्मद व मोहम्मद हाशिम, कानपुर निवासी मोहम्मद आमिर, आंध्र प्रदेश निवासी अहमद हुसैन, बलिया निवासी मोहम्मद नियाजुद्दीन, झारखंड निवासी जावेद, मऊ निवासी आसिफ को पुलिस ने पकड़ा था। इंडोनेशियाई सहित सभी जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जलसे में शामिल हुए थे। इन लोगों को भी क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन का समय पूरा होने पर इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं आया। अब प्रशासन ने इंडोनेशिया के आठ जमातियों को टूरिस्ट वीजा उल्लंघन के मामले में अस्थाई जेल भेजा है। मंझेड़ा से मिले दस जमातियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188 के अंतर्गत जेल भेजा है।
प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बने शेल्टर हाउस को अस्थायी जेल बनाया है। सभी जमातियों को यहीं अस्थाई जेल में भेजा गया है। एसडीएम बृजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/