{"_id":"5ea088086cb89a2b054cd26f","slug":"lockdown-the-meerut-administration-blacklisted-180-foreign-jamaatis-and-prepares-to-be-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 180 विदेशी जमाती ब्लैक लिस्ट, पुलिस ने जुटाए सबूत, जेल भेजने की पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 180 विदेशी जमाती ब्लैक लिस्ट, पुलिस ने जुटाए सबूत, जेल भेजने की पूरी तैयारी
Thu, 23 Apr 2020 02:11 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
टूरिस्ट वीजा पर देश में धार्मिक प्रचार करने वाले 180 विदेशी जमातियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इन जमातियों के खिलाफ पुलिस ने कई सबूत जुटा लिए हैं। इन पर कोर्ट में केस चलेगा। गृह मंत्रालय व शासन की अनुमति के बाद ही ये विदेशी जमाती अपने देश लौट सकेंगे।
विज्ञापन
मेरठ जोन के जनपद मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर व गाजियाबाद से 180 विदेशी जमातियों को पुलिस ने पकड़ा था। ये विदेशी जमाती 28 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। इन सभी के खिलाफ फॉरेन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि विदेशी जमातियों को जेल भेजने की पूरी तैयारी है। इनको ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय कानून के आधार पर मुकदमा चलेगा। इनकी वापसी पर गृह मंत्रालय निर्णय लेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना: जेल जाएंगे 20 विदेशी जमाती, टूरिस्ट वीजा की आड़ में कर रहे थे धार्मिक प्रचार
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी के अनुसार, मेरठ में 20 विदेशी जमाती पकड़े गए थे। 25 अप्रैल को इनका क्वारंटीन पीरियड पूरा हो जाएगा। उसके बाद इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा जोन के दूसरे जनपदों में भी क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। सहारनपुर पुलिस ने विदेशी जमातियों को अस्थाई जेल भेजा है।
विदेशी जमातियों की लिस्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। शासन की अनुमति के बाद ही उनको अपने देश लौटने की परमिशन मिलेगी। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/