फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Police did not allow Dancer Sapna Chaudhary's program

डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम को परमिशन देने से पुलिस ने किया इनकार, ये रही बड़ी वजह

Sat, 30 Jun 2018 01:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 30 Jun 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Police did not allow Dancer Sapna Chaudhary's program
डांसर सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम को परमिशन देने से पुलिस ने साफ इनकार कर दिया है। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। जानिए क्या पूरा मामला।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में 30 जून को एक कार्यक्रम होना है जिसमें सपना चौधरी को बुलाया गया। लेकिन पुलिस ने पहले ही हाथ खड़े तक दिए। यह कार्यक्रम धामपुर के केएम इंटर कालेज में होना है।
विज्ञापन

  
खारी कुंआ स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रुद्र नारी उत्थान समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी रश्मि शर्मा ने कहा कि पुलिस के सुझाव पर समिति ने आरएसएम इंटर कालेज के मैदान में कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने सपना चौधरी के कार्यक्रम को परमिशन देने से साफ इनकार कर दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने सपना चौधरी के कार्यक्रम को परमिशन न मिलने पर कुछ सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कार्यक्रम की परमिशन न मिलने की स्थिति में उच्चाधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठाने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : डांसर सपना चौधरी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए जरूर...

उधर, सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि उनके पास पुलिस की कमी है। वह इसकी परमिशन देने में असमर्थ हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक देहात विश्वजीत श्री वास्तव का कहना है कि जनपद में पुलिस स्टाफ का टोटा है। इसी वजह से कार्यक्रम को परमिशन देने से हाथ खड़े किए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed