फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: person offering Namaz in front of religious place, Video goes viral

Bijnor: धार्मिक स्थल के सामने नमाज पढ़ते व्यक्ति का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र में स्थित मोतीचूर मंदिर के सामने बने गेट पर एक वृद्ध द्वारा सार्वजनिक रूप से नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर मंगलवार दोपहर को हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Bijnor: person offering Namaz in front of religious place, Video goes viral
नमाज पढ़ता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में धार्मिक स्थल के बाहर नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं धार्मिक स्थल के समक्ष नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किरतपुर क्षेत्र में स्थित मोतीचूर मंदिर के सामने बने गेट पर एक वृद्ध द्वारा सार्वजनिक  नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर मंगलवार दोपहर को हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कोतवाल से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: kanwad Yatra Photo: हर-हर शंभू, शंभू..शिव महादेवा, रात भर रोशन रहे रास्ते, आस्था में डूबे-खूब झूमे शिवभक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में धार्मिक स्थल के सामने बने गेट के बराबर में एक वृद्ध द्वारा नमाज पढ़ी जा रही है। यह वीडियो रविवार की शाम का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो 1 मिनट 59 सेकंड का बनाया गया है। जिसमें एक वृद्ध नमाज पढ़ते हुए साफ दिखाई दे रहा है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदु जागरण मंच के अंशुल आर्य एवं सोनू तोमर, भाजपा के संजय चौहान एवं संदीप चौधरी आदि ने कोतवाल मनोज कुमार से मंदिर के सामने सार्वजनिक नमाज पढ़ने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed