{"_id":"64119d482613a208bf057ca3","slug":"bijnor-news-moving-car-caught-fire-middle-of-the-road-driver-narrow-escape-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, उठने लगी ऊंची लपटें, चालकर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, उठने लगी ऊंची लपटें, चालकर ने कूदकर बचाई जान
Wed, 15 Mar 2023 05:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:25 PM IST
सार
बिजनौर में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। गनीमत रही की समय रहते चालकर कूदकर बाहर आ गया। वहीं कार देखते ही देखते राख हो गई।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में बुधवार दोपहर को कालागढ़ में भिक्कावालाका-वादीगढ़ मार्ग पर धारा के पुल पर एक कार में अचानक लगी आग ने कार को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे कल्लूवाला की ओर से आशिक हुसैन अपनी सिलचर कार से भिक्कावाला आ रहा था। जैसे ही कार धारा नदी के पुल पर पहुंची। अचानक ही इंजन में आग लग गई कार से धुआं उठता देख कर चालक ने गाड़ी को वहीं रोक दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह कुछ कर पाता आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में कार को जलाकर राख कर दिया। चालक ने बताया कि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन, कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन