फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor news: Crocodile reached the residential area from the pond in Bijnor district

बिजनौर: तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Wed, 18 Sep 2019 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Sep 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Bijnor news: Crocodile reached the residential area from the pond in Bijnor district
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के नांगलसोती क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा और फिर खंभे से बांध दिया। इसके बाद घंटों बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को आजाद कराया। 

विज्ञापन


जनपद के ग्राम हरचंदपुर में मंगलवार रात एक मगरमच्छ अचानक तालाब से निकलकर बीच गांव में घुस गया। खबर लगने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जैसे तैसे लोगों ने रस्सियों को इंतजाम कर मगरमच्छ को बांधकर काबू किया। मगरमच्छ को ग्रामीणों ने एक खंभे से बांध दिया। 
विज्ञापन


कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को राहत मिली। वहीं पूरी रात लोग मगरमच्छ की रखवाली करते रहे। वन विभाग की टीम कई घंटो बाद मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को मुक्त कराया। गौरतलब है कि तटवर्ती क्षेत्रों में सभी जगह से मगरमच्छ निकलने की खबरें लगातार आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या इनकी संख्या बढ़ रही है। नदियों में अक्सर ये पाए जाते हैं लेकिन अब रिहायशी इलाकों की ओर भी रुख करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed