फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhsuma trader abducted in Bijnor, nephew of five million ransom demanded by calling

बिजनौर के व्यापारी का बहसूमा में अपहरण, भतीजे को कॉल कर मांगी पांच लाख की फिरौती

Sun, 18 Dec 2016 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 18 Dec 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Bhsuma trader abducted in Bijnor, nephew of five million ransom demanded by calling
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बहसूमा क्षेत्र में सैफपुर गांव के पास शुक्रवार रात कार सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर बिजनौर के कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को कार से फेंक दिया। बाद में व्यापारी के फोन से उनके भतीजे को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। रात में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए जंगल में छानबीन की तो बदमाश व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बिजनौर के नहटौर निवासी तौफीक पुत्र नफीसुल कपड़ा व्यापारी हैं। वह बाहर से कपड़ा लाकर नहटौर और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे व्यापारी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने भतीजे  मो. जैद और ड्राइवर पंकज के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बहसूमा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सैफपुर के पास कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे और पिस्टल के बल पर व्यापारी की कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने तीनों का कार सहित अपहरण कर लिया। बाद में व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर को रास्ते में फेंक दिया और कार को रामराज गंग नहर की पटरी पर छोड़ व्यापारी को अपने साथ ले गए। बाद में बदमाशों ने व्यापारी तौफीक के मोबाइल से भतीजे को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस पर पंकज और मो. जैद एक ट्रैक्टर ट्राली पर लिफ्ट लेकर मवाना थाने पहुंचे। वहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। मवाना, बहसूमा, फलावदा, परीक्षितगढ़, इंचौली थाने की पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। साथ ही पूरे मामले की जानकारी एसपी देहात को दी।
विज्ञापन


सादी वर्दी में पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस बदमाशों का पीछा करती रही, लेकिन बदमाश लोकेशन बदलते रहे। बदमाशों और भतीजे के बीच हुई वार्ता के बाद फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए निश्चित स्थान तय हुआ। बदमाशों की घेराबंदी के लिए व्यापारी के भतीजे और ड्राइवर के साथ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पिस्टल लेकर तय स्थान पर पहुंचे। बाद में बदमाशों को शक हुआ तो वे शनिवार तड़के चार बजे परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जंगल में व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर बहसूमा संजय शर्मा का कहना है तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचौली क्षेत्र में बताया घटना स्थल
बदमाशों ने पहले व्यापारी के ड्राइवर पंकज को हाथ पैर बांधकर फेंका। उसके बाद व्यापारी के भतीजे जैद को। दोनों इतना घबरा गए थे कि पुलिस को घटना स्थल इंचौली क्षेत्र बताया। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घटना स्थल बहसूमा का निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed