{"_id":"6320447e867eac6aac3dcf27","slug":"bijnor-bku-workers-staged-a-sit-in-at-the-power-sub-station-made-allegations-against-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर दिया धरना, विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पर दिया धरना, विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
Tue, 13 Sep 2022 02:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:21 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं व किसानों ने बिजली उप केंद्र पर धरना दिया। किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी मनमानी कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना देते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में झालू बिजली उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना लगाकर कार्यकर्ताओं ने बिजली प्रशासन द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने व किसानों के विद्युत कनेक्शन काटने का विरोध कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा झालू में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं व किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विद्युत विभाग के विरुद्ध नारे लगाए।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी सरकारी छुट्टी रविवार के दिन ग्राम हसनपुर जट व गंगोड़ा जट में पहुंचकर किसानों के ऊपर 5000 से अधिक का बकाया होने के कारण विद्युत कनेक्शन काटे, जबकि किसानों ने रविवार की छुट्टी होने व सोमवार को पैसे जमा करने को कहने के बाद भी किसानों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Green Field Corridor: शामली में भाकियू ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम, उठाईं ये मांगें
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हुए वीर सिंह सहरावत ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी मनमानी कर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक झरना अनिश्चितकाल तक चलेगा।
धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, जिला प्रभारी शीशपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह, जिला सचिव राहुल चौधरी हॉट चौधरी, मूला सिंह, संदीप, विजयपाल, जोगराज सिंह, नितिन कुमार, रामपाल सिंह आदि किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।