फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijli bamba bypass meerut will close for ten days more than 40 thousand vehicles will be affected

बिजली बंबा बाईपास कल से दस दिन बंद, 40 हजार से ज्यादा वाहन होंगे प्रभावित

Sun, 02 Dec 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Dec 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
bijli bamba bypass meerut will close for ten days more than 40 thousand vehicles will be affected
bijli bamba bypass meerut

दिल्ली रोड को हापुड़ रोड से जोड़ने वाला करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबा बिजली बंबा बाईपास कल तीन दिसंबर से दस दिनों के लिए निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। इसके चलते शहर में पहले से जारी जाम की समस्या और भीषण होना तय है। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के पत्र में कहा गया है कि तीन दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक इस मार्ग पर यातायात को पूरी तरह से बंद रखा जाए। बताया कि इस मार्ग को मजबूत करने के लिए डेंस की सड़क पर एक और लेयर चढ़ाई जाएगी। सड़क को नया जीवन देने के लिए किए जाने वाले इस कार्य के चलते इस बाईपास पर सभी तरह का यातायात इन दस दिनों की अवधि में बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता द्वारा पत्र की प्रति डीएम, एसएसपी, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर इंस्पेक्टर को भी भेजी गई है। पत्र के अनुसार इस मार्ग पर दस दिनों में सड़क के नवीनीकरण का काम सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण है बाईपास
एसपी ट्रैफिक के अनुसार बिजली बंबा बाईपास काफी महत्वपूर्ण है। रोजाना सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक औसतन 40 हजार वाहन इस बाईपास से निकलते हैं। शाम के समय बाईपास पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ता है। कई बार वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या भी बनती है। ऐसे में दिन में बिजली बंबा बाईपास के बंद होने से इन चालीस हजार वाहनों का दबाव शहर के दूसरे प्रमुख मार्गों पर आएगा और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगी। खासतौर से दिल्ली रोड से बेगमपुल, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा चौराहा और हापुड़ अड्डा चौराहा से मेरठ-हापुड़ रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। 

दो दिन झेल चुके हैं भीषण जाम
दो माह पहले रेलवे के अधिकारियों ने बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर काम किया था। दो दिन तक यह बाईपास बंद रहने से शहर को भीषण जाम झेलना पड़ा था।

रात के लिए निर्णय तीन को
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि पत्र के अनुसार निर्माण कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। रात में ट्रैफिक चलेगा या नहीं, इसका निर्णय अधिकारियों से वार्ता कर लिया जाएगा। 

डेढ़ करोड़ होंगे खजाने से खर्च 
भले ही पीडब्लूडी के पास रोहटा रोड बनाने के लिए खजाना न हो। लेकिन विभाग बिजली बंबा बाईपास की सड़क बेहतर करने के लिए खजाने से डेढ़ करोड़ रुपये ज्यादा खर्च करेगा। दरअसल इस मार्ग पर 24 घंटे हल्के और भारी वाहन दौड़ते हैं। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भी कई बार प्रस्ताव तैयार हुए। लेकिन बजट प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। मेरठ-बुलंदशहर और मेरठ-दिल्ली हाईवे पर कार्य के चलते शहर को जाम से बचाने के लिए पीडब्लूडी ने बिजली बंबा बाईपास की सड़क तैयार करने का निर्णय लिया है। 

सोमवार से है निर्माण कार्य की तैयारी
सोमवार से सड़क बनाने का कार्य शुरू करने की तैयारी है। कार्य पूरा होने में करीब दस दिन लगेंगे। रात्रि में तापमान गिरने के कारण सड़क बनाने का काम दिन में ही किया जाना है। ट्रैफिक बंद रखने के लिए प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को पत्र लिखा गया है। - प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी  

बाईपास के दोनों तरफ लगेगी ड्यूटी
पीडब्लूडी द्वारा बिजली बंबा बाईपास को नवीनीकरण के कार्य के लिए वाहनों को बंद करने के लिए कहा गया है। दोनों छोर पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगा दी जाएगी। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed