{"_id":"64ec70b0686aa0269b04ee98","slug":"big-incident-again-in-meerut-milk-trader-shot-due-to-old-enmity-condition-critical-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में फिर बड़ी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते दूध व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में फिर बड़ी वारदात, पुरानी रंजिश के चलते दूध व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर
Mon, 28 Aug 2023 03:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली में दूध व्यापारी की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं जांच पड़ताल में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ से सटे खरखौदा थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक दूध व्यापारी को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं परिजन हमले में घायल व्यापारी को अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी शैंकी त्यागी पुत्र प्रेम दत्त त्यागी जो कि गांव में ही अपनी दुग्ध डेयरी का व्यवसाय चलता है। गांव कैली व आसपास के गांव के किसानों से दूध खरीद कर वह प्लांट पर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव के ही रूपम शर्मा से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे रूपम शर्मा ने उसे भुगतने की धमकी दी थी। सोमवार को जब शैंकी त्यागी दूध की कैन बाइक पर लादकर अपने डेरी से निकला तो घर के पास में ही रास्ते में मिले रूपम ने उसे पर गोली चला दी। जिसमें एक गोली शैंकी त्यागी के सीने को चीरती हुई दूसरी तरफ जा धसी।
विज्ञापन
बाद में शैंकी त्यागी को गंभीर हालत में हापुड़ के एक निज अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद शैंकी त्यागी का इलाज चल रहा है । इस मामले में घायल पक्ष की ओर से अभी तक कोई थाना पर टिहरी नहीं दी गई है। उधर ही ओ किठौर रूपाली राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।