फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big accident in Meerut: Factory caught fire due to gas cylinder explosion in Bhawanpur, many workers burnt

मेरठ मे बड़ा हादसा:भावनपुर में गैस सिलिंडर फटने से फैक्टरी में लगी आग, कई श्रमिक झुलसे

Mon, 21 Apr 2025 04:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

Fire In Meerut: मेरठ के भावनपुर में सोमवार दोपहर जयभीमनगर में एक फैक्टरी में गैस सिलिंडर अचानक फटने से आग लग गई। आग में कई श्रमिक झुलस गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची है। झुलसे श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Big accident in Meerut: Factory caught fire due to gas cylinder explosion in Bhawanpur, many workers burnt
झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा हो गया। बताया गया कि यहां  जयभीमनगर में धमाके के साथ सिलिंडर फटने से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से कई श्रमिक झुलस गए। कई श्रमिकों के कपड़ों के चीथड़े उड़ गए। झुलसी अवस्था में तड़पते हुए वे बाहर की ओर भागे। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना के जयभीम नगर भोपाल संजय विहार में यह हादसा हुआ है। यहां सुमित गुप्ता पुत्र महावीर प्रसाद की फेन बॉक्स बनाने की फैक्टरी में गेस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट मे आने से सीता, कश्मीरी, जुनैद और कुलदीप गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed