फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhumi won a bronze medal at the national judo competition.

Meerut News: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भूमि ने जीता कांस्य पदक

Thu, 29 Oct 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bhumi won a bronze medal at the national judo competition.
दौराला - जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भूमि सिवाच। स्रोत : एकेडमी
दौराला। दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 27 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी भूमि सिवाच ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। भूमि ने जूडो के 44 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं की छात्रा भूमि की इस उपलब्धि से विद्यालय और अकादमी में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करने के लिए अकादमी संचालक सतेंद्र फौजी दिल्ली पहुंचे। भूमि की सफलता पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, पीटीआई कपिल कांत और शिक्षक सहदेव सिंह ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed