फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army workers burnt effigy of Chief Minister Kejriwal in Saharanpur

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला फूंका, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, दी ये चेतावनी

Fri, 16 Aug 2019 06:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers burnt effigy of Chief Minister Kejriwal in Saharanpur
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के तुगलकाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संत रविदास मंदिर हटाने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में दिल्ली रोड हाईवे पर चक्का जाम कर मुख्यमंत्री केजरीवाल का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता संत रविदास का चित्र लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और उन्होंने दिल्ली रोड हाईवे पर थाने के पास मार्ग के बीचो-बीच बैठकर चक्का जाम कर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


वहीं रोहित राज गौतम ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने षड्यंत्र रचकर व सुप्रीम कोर्ट ने बिना जांच पड़ताल कराए छह सौ वर्ष पुराने संत रविदास के मंदिर को तोड़ डाला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने पुन: मंदिर स्थापित नहीं कराया तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता पूरे जनपद को बंद कराने का काम करेंगे। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम दीप्ति देव यादव को कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में किया विरोध प्रदर्शन, वायरल वीडियो से भड़का गुस्सा

इसमें कहा गया कि पुन: मंदिर निर्माण को लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ घोर विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है और वह तब तक जारी रहेगा जब तक पुन: मंदिर को स्थापित नहीं किया जाता है। चक्का जाम के दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बाहर निकलवाया। 

प्रदर्शन करने वालों में मदन कुमार, राजू वालिया, गुलशन, टीटू, गुड्डू, गौरव, अंकित, सुंदर लाल, मिथुन, नवीन कुमार, सरजीत आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed