{"_id":"5d7a64308ebc3e01542f70a0","slug":"bhim-army-announce-if-not-cases-returned-then-will-be-doing-jail-bharo-andolan-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के जिला प्रभारी का एलान- मुकदमे वापस नहीं लिए तो करेंगे 'जेल भरो आंदोलन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के जिला प्रभारी का एलान- मुकदमे वापस नहीं लिए तो करेंगे 'जेल भरो आंदोलन'
Thu, 12 Sep 2019 08:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा है कि पुलिस शासन के दबाव में बहुजन समाज एवं भीम आर्मी को तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। भीम आर्मी को टारगेट बनाया जा रहा है। डीआईजी, एसएसपी ने उनसे मिलने से मना कर दिया। प्रवीण ने कहा कि जिन लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि बहुजन समाज के 700 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। भीम आर्मी सभी परिवारों के साथ 17 सितंबर को जेल भरो आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को बामियान बौद्ध विहार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रवीण गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में जब अनुसूचित समाज के लोग एवं भीम आर्मी ने ग्राम घुन्ना में पहुंचकर प्रतिमा लगवाने की मांग की तो, कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर पथराव किया। उस पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने जिस प्रकार कार्रवाई की है, वह बहुजन समाज और भीम आर्मी भारत एकता मिशन को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने इस मामले में डीआईजी से मिलने का समय मांगा, लेकिन डीआईजी ने उन्हें एसएसपी के पास जाने को कह दिया। वह एसएसपी से मिलने पहुंचे तो उन्होंने एसपी सिटी के पास भेज दिया गया। आरोप है कि जब एसपी सिटी से मिले तो उन्होंने कहा कि आरोपियों को जेल में डाला जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस भीम आर्मी को ध्वस्त करने के लिए दबाव में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल
विज्ञापन
प्रवीण ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने में शामिल लोगों के नाम पुलिस को दिए, लेकिन पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। यह कार्रवाई चुनाव से भी प्रेरित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान ने पुलिस के साथ पत्थर और डंडे बरसाए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने 700 लोगों पर कार्रवाई की है। 17 सितंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली जाएगी और उनसे ही जगह पूछी जाएगी, जहां सभी लोग गिरफ्तारी देंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, नगर अध्यक्ष प्रदीप जाटव, अनुज गौतम, भरत राज, दीपक बौद्ध, विनय मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/