{"_id":"5f8036d98ebc3e9b8e6920de","slug":"bhartiya-kisan-union-bhanu-gut-workers-has-ruckus-in-rohana-toll-plaza-and-six-arrested-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर दिखाई दबंगई, पुलिस ने छह को दबोचा, कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा पर दिखाई दबंगई, पुलिस ने छह को दबोचा, कार्रवाई शुरू
Fri, 09 Oct 2020 03:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Oct 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने दबंगई दिखाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समेत छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता शुक्रवार को बोलेरो गाड़ी लेकर रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान टोल कर्मियों ने उनसे टोल मांगा, लेकिन उन्होंने दबंगई दिखाते हुए टोल नहीं दिया। यही नहीं टोल नाका तोड़ते हुए वे भागने लगे। वहीं टोल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इन सभी को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष बलराम पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार मुजफ्फरनगर, कार्यकर्ता अभिषेक पुत्र कुशल पाल निवासी रामपुर, कार्यकर्ता विशाल पुत्र कुशल पाल निवासी रामपुर, कार्यकर्ता अनमोल पुत्र राजेश निवासी रामपुर, कार्यकर्ता अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी रामपुर और कार्यकर्ता सागर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/