फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhajpa ka dalit prem dikhawa

भाजपा का दलित प्रेम दिखावा  

Tue, 17 Apr 2018 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
bhajpa ka dalit prem dikhawa
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
चुनाव जीतने के लिए भाजपा दलित प्रेम का दिखावा कर रही है। जबकि हकीकत ये है कि भाजपा और आरएसएस कभी भी दलितों और पिछड़ों को बराबरी का हक नहीं देना चाहते। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कई भाजपा नेता दलितों के आरक्षण को खत्म करने की बात उठा चुके हैं। ये बातें रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने दो दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम के समापन से पहले प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
सिंह ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि जो वादे किए थे आज तक पूरे नहीं किए। मोदी ने सिर्फ सपने दिखाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सिर्फ दंगा कराती है और लोगों को भिड़ाने की योजना बनाती है। कहा भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करके किसानों को डेढ़ गुणा फसल दाम देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफेडेविट देकर इसे लागू करने में असमर्थता जताई। अब 2019 का चुनाव सामने देखकर बजट में फिर डेढ़ गुुणा एमएसपी देने का शिगुफा छोड़ा है। कहा कि गौरक्षा का हाल ये है कि गांव में बछड़े किसानों की फसलों को खा रहे हैं। बीमा कंपनियां 22 हजार करोड़ रुपये लूटकर ले गईं और किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


देश में बोटियों पर हो रहे जुल्म
रालोद मुखिया ने कहा कि भाजपा ने बेटी बचाओ का नारा दिया था। आज देश में बेटियों पर जुल्म हो रहे हैं। रेप की घटनाओं में शामिल विधायकों को बचाने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही उन्नाव कांड के दोषी विधायक  की गिरफ्तारी हुई है जबकि आप पार्टी के विधायकों को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल भेज दिया जाता है। सिंह ने कहा कि भाजपा के पास देश की बेहतरी के लिए कोई योजना नहीं है। देश का किसान, व्यापारी और नौजवान परेशान है। दो लाख सालाना रोजगार देने की बात करके अब युवाओं को पकौडे़ तलने की सलाह दी जा रही है। सिंह ने कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम बदमाशों को ठोकने की बात कहते हैं, लेकिन निरंकुश पुलिस निर्दोषों को भी निशाना बना रही है। मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कैराना लोकसभा उप चुनाव पर नहीं खोले पत्ते 
सिंह ने कैराना लोकसभा उप चुनाव को लेेकर जयंत चौधरी के लड़ने पर पत्ते नहीं खोले। कहा कि अभी तक ये भी साफ नहीं है कि सरकार चुनाव कराएगी भी या नहीं। गठबंधन में कौन चुनाव लड़ेगा ये फैसला वक्त आने पर लिया जाएगा।

विकास की राजनीति से आगे बढ़ेगा देश 
सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है। इससे देश आगे की बजाय पीछे जा रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए विकास की राजनीति करनी होगी। झूठे वादों और सपनों की बजाय जमीनी काम करने होंगे। 


ये रहे शामिल 
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, मुकेश जैन, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, पूर्व विधायक परवेज हलीम, राममेहर गुर्जर, सुनील रोहटा, एनुद्दीन शाह, इंद्रपाल सिंह, पप्पु गुर्जर, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, यशवीर सिंह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, राजीव बालियान, भोपाल गुर्जर, कपिल बिसला, आदित्य पंवार, शाहरुख खान, सोहराब गयास, संदीप चौधरी, रणवीर दहिया, राजू तोमर सिरसली, जयराज सिंह एडवोकेट, शुभम मलिक,  अनुराग, बिल्लू भलसोना, अनुराग गौरव जिटौली, सीपी सिंह, बिजेंद्र भाटी, मनोज राणा, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed