फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beaten up for asking for borrowed money

Meerut News: उधार दिए रुपये मांगने पर की मारपीट

Mon, 01 Dec 2025 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Beaten up for asking for borrowed money
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी साजिद ने मवाना थाने में दी तहरीर में ससुराल वालों को उधार दिए एक लाख रुपये वापस मांगने पर पत्नी व उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साजिद ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी जाट काॅलेज के पीछे रहने वाली साजिया के साथ हुई थी। 2019 में वह सऊदी चला गया। उसके पीछे ससुराल वाले घर पर आए और शादी में दिया सारा फर्नीचर जबरन उठाकर ले गए। जब वह सऊदी से वापस आया तो ससुराल वालों ने उक्त मामले में अपनी गलती मान ली। इसके बाद उसका ससुराल आना-जाना शुरू हो गया। नवंबर 2025 में सास ने छोटी साली की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार मांगे तो उसने अपनी बाइक बेचकर सास को एक लाख रुपये दे दिए। एक दिसंबर को पत्नी मायके गई और एक लाख रुपये का जिक्र किया तो पत्नी के साथ उसके दो भाइयों और बहन ने मारपीट कर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। वह ससुराल गया तो उसके साथ भी मारपीट कर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पत्नी को चोट आई है। तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed