फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDS wins thrilling match

Meerut News: रोमांचक मैच में बीडीएस की शानदार जीत

Mon, 16 Feb 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
BDS wins thrilling match
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी स्कूल में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जेपी क्रिकेट अकादमी और बीडीएस स्कूल के बच्चों के बीच मैच हुआ। बीडीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 30 ओवर के निर्धारित मैच में 136 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें जेपी एकेडमी की तरफ से अश्विन मावी ने सर्वाधिक 4.3 ओवर 9 रन देकर 4 विकेट लिए। बीडीएस स्कूल की तरफ से अंश चौहान ने 14 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन 64 गेंदों पर बनाए।
विज्ञापन

जवाब में जेपी. क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में मात्र 124 रन ही बना सकी। जेपी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से यथार्थ ने 28 और शिवम ने 20 रन बनाए। बीडीएस स्कूल की टीम 12 रन से विजया हुई। मैन ऑफ द मैच अंश चौहान को दिया गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अंश चौहान को दिया गया। बेस्ट बॉलर अश्विन मावी को चुना गया। इस मैच में जेपी अकादमी के कोच सनी भाटी, बीडीएस स्कूल के कोच सचिन गौतम, राजीव कुमार, अवेंद्रा भड़ाना, शोभित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed