फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDS main Exam form

बीडीएस की मुख्य परीक्षाओं के लिए आज से भरें फार्म

Sun, 28 Feb 2021 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
BDS main Exam form
बीडीएस की मुख्य परीक्षाओं के लिए आज से भरें फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में बीडीएस की परीक्षाएं जल्द आयोजित की जाएंगी। विवि ने इनके परीक्षा फार्म ऑनलाइन कर लिए दिए हैं। इसमें बीडीएस द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष मुख्य एवं सप्लीमेंटरी प्रथम वर्ष सप्लीमेंटरी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होनी हैं।
विवि प्रशासन के मुताबिक परीक्षा फार्म 28 फरवरी से भरने शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क और फार्म भरने की अंतिम तिथि सात मार्च है। भरे गए परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च रखी गई है। कॉलेजों द्वारा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च रखी गई है।
विज्ञापन

--
एलएलबी: सीटों से 10 गुना जमा हुए ऑफर लेटर
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध एडेड कॉलेजों में एलएलबी में ऑफर लेटर जमा करने की अंतिम तिथि शनिवार को खत्म हो गई। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में सीटों के मुताबिक दस गुना तक आवेदन किए गए हैं। इनकी मेरिट तैयार की जा रही है। सोमवार और मंगलवार को इनके प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्षीय एलएलबी में खाली सीटों की बात करें तो 16500 में 11602 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। मेरठ कॉलेज में 300 सीटों में 223 पर प्रवेश हो चुके हैं। खाली 77 सीटों पर आठ सौ के करीब ऑफर लेटर जमा हुए हैं। एनएएस कॉलेज में 180 में से 132 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। खाली 48 सीटों के लिए छह सौ से अधिक ऑफर लेटर जमा हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश आसानी से हो रहे हैं। ब्यूरो
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed