फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BDM International's director Sudhir mahajan death

बीडीएम इंटरनेशनल के डायरेक्ट सुधीर महाजन का निधन

Mon, 03 May 2021 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
BDM International's director Sudhir mahajan death
बीडीएम इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुधीर महाजन का निधन
विज्ञापन

मेरठ। क्रिकेट का सामान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी बीडीएम इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुधीर महाजन का देर रात कोरोना से निधन हो गया। मेरठ डिफेंस कॉलोनी निवासी सुधीर पिछले चार दिनों से संक्रमित थे। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके छोटे भाई व कारोबार में उनके सहयोगी राकेश महाजन ने बताया कि शनिवार रात लगभग ढाई बजे अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से वह हमें छोड़कर चले गए। वे 70 वर्ष से अधिक आयु के थे।
अपने पीछे पत्नी, बेटा आदित्य महाजन व सिद्धांत महाजन का पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार रविवार को सूरजकुंड में संपन्न हुआ। सुधीर महाजन के छोटे भाई के बेटे व एसएम समूह के संचालक उदय महाजन व पूरे परिवार ने शोक जताया। नेलको समूह के संचालक अंबर आनंद, स्टैग इंटरनेशनल के संचालक राकेश कोहली, प्रीमियम लेगगार्ड के संचालक सुमनेश अग्रवाल, आईआईए के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने दुख व्यक्त किया। मेरठ मैनेजमेंट एसो. के सदस्यों ने ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया। बीडीएम इंटरनेशनल बैट बनाने वाली देश की पुरानी और प्रमुख कंपनियों में शामिल है।
विज्ञापन

---
1967 में पिता संग संभाला था कारोबार
सुधीर के पिता स्व. बीडी महाजन बंटवारे से पहले सियालकोट में खेल का सामान बनाते थे। 1925 में उन्होंने इस कार्य को शुरू किया था। 1947 में परिवार मेरठ आया और नए सिरे से खेल उपकरण बनाने का काम शुरू किया। 1967 में सुधीर ने पिता बीडी महाजन के साथ काम संभाला। तब वे 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े सुधीर महाजन ने छोटे भाई सुनील महाजन व राकेश के साथ काम संभाला। सुनील महाजन का 2006 में देहांत हो गया। वर्तमान में मोहकमपुर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बीडीएम समूह संचालित है। शुरुआत में जो समूह एक दिन में 16 बल्ले बनाता था, आज वही बीडीएम ग्रुप एक दिन में 600 बल्ले बनाता है। बीडीएम इंग्लिश विलो बल्ले बनाने वाली कंपनी बन गई। कपिलदेव बीडीएम के बल्ले पर हाथ आजमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोरोना से कारोबारी विनोद अरोड़ा का निधन
मेरठ। सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री व होटल साहिल एवं साहिल गारमेंट के संचालक विनोद अरोड़ा का रविवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। आनंद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन पर कारोबारियों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed