फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank security guard collided with Honda City on Abulane, injured

Meerut News: आबूलेन पर बैंक सुरक्षाकर्मी को होंडा सिटी ने मारी टक्कर, घायल

Wed, 16 Oct 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Bank security guard collided with Honda City on Abulane, injured
आबूलेन पर बैंक के गार्ड को होंडा सिटी ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के सामने होंडा सिटी ने बैंक के सुरक्षाकर्मी काले सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उनकी बंदूक भी नीचे गिर गई। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया। आरोपी कार चालक संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का रिश्तेदार बताया गया है।

कंकरखेड़ा निवासी काले सिंह प्राइवेट बैंक में सुरक्षाकर्मी हैं। मंगलवार रात वह अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही काली मां मंदिर की तरफ मुड़ने लगे तो रास्ते के ठीक सामने अचानक एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने काले सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने गार्ड काले सिंह को संभाला।
विज्ञापन

कार चालक ने अपना नाम पुलिस को अनमोल बताया है। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। कार चालक अनमोल ने अपनी गलती मानी। करीब दो घंटे बाद नुकसान की भरपाई की बात पर कार चालक ने कही। जिसके बाद दोनो पक्षों का थाने में समझौता हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों ने थाने में लिखित में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article