फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   banbatan case me palayan karne ki chetawni

मेरठ: बनबटान में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस से खफा परिवार ने किया पलायन का एलान

Mon, 15 Feb 2021 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
banbatan case me palayan karne ki chetawni
bajrang Dal - फोटो : amar ujala
मेरठ के बनबटान मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव के बीच एक पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पलायन की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के साथ मिलकर दबाव में लेने के लिए क्रास केस दर्ज किया है। जो लोग घटना के वक्त मौजूद नहीं थे, उनके भी नाम एफआईआर में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



देहली गेट थाना क्षेत्र के बनबटान मोहल्ले में दो अलग-अलग समुदाय के बीच शुक्रवार रात विवाद हो गया था। दो पक्ष की महिलाओं और अन्य लोगों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के थाने पर हंगामे के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया गा। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब  एक पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए पलायन का ऐलान कर दिया। आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला किया। दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दूसरे समुदाय की बड़ी संख्या है। इसलिए पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो उन्हें पलायन करना पड़ेगा।

पुलिस की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण : सिरोही
हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है। सचिन का आरोप है कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों के साथ है। अफसरों को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, चुप नहीं बैठेंगे।

निष्पक्ष की जा रही जांच : सीओ
सीओ अरविंद कुमार का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कर रही है। कल बयान दर्ज कराए जाएंगे। घटना स्थल के आसपास की कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं। उन्हें खंगाला जा रहा है। जल्द दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। पलायन जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो परिवार से बात कर उन्हें समझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed