फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Balraj Bhati was in touch with Meerut Police, Open this secret

कुख्यात बलराज भाटी का था मेरठ में ठिकाना, सामने आई ये बड़ी बात

Wed, 25 Apr 2018 12:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 25 Apr 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Balraj Bhati was in touch with Meerut Police, Open this secret
कुख्यात बलराज भाटी का फाइल फोटो

कुख्यात बलराज भाटी का मेरठ में ठिकाना था। कई पुलिस वालों से उसकी सेटिंग थी। शायद यही वजह थी कि बलराज अभी तक पुलिस की गोली से बचा हुआ था। एनकाउंटर में ढेर होने के बाद खुलासा हुआ कि कई पुलिस वालों ने उसकी कॉल सुनी थी। लेकिन उसको पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। 

विज्ञापन


कुख्यात बलराज का हरियाणा, दिल्ली, नोएडा समेत वेस्ट यूपी में आतंक था। हरियाणा के शूटर रब्बू, भोला व उमेश जाट निवासी हरियाणा से उसकी दोस्ती थी। कुख्यात उनके साथ मिलकर लूट व हत्या की वारदात कर चुका है। मेरठ स्थित कंकरखेड़ा बाईपास पर बलराज भाटी का ठिकाना था। जहां पर वह मुजफ्फरनगर और देहरादून जाते समय रुकता था। इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को थी, इसके बावजूद भी किसी ने उसको टारगेट बनाने का प्रयास नहीं किया। बताया जा रहा कि बलराज भाटी की पुलिस से अच्छी साठगांठ थी, जोकि पुलिस विभाग की अंदर तक की जानकारी उसे देते थे। 
विज्ञापन


कंकरखेड़ा से मोनू गुर्जर नाम का बदमाश भी बलराज भाटी का शूटर है। मोनू गुर्जर पर नोएडा से 50 हजार का इनाम है। नोएडा में मोनू ने बलराज के साथ लूटपाट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया है। अब मेरठ एसटीएफ भी मोनू गुर्जर को ढूंढने में लगी है। एनकाउंटर के दौरान बलराज के दो साथियों को पुलिस ने पकड़ा हुआ है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में फिर एनकाउंटर, मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Balraj Bhati was in touch with Meerut Police, Open this secret
एसएसपी मंजिल सैनी

वहीं एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि बलराज भाटी बड़ा बदमाश था। मेरठ में उस पर कोई मुकदमा नहीं था। कंकरखेड़ा का मोनू गुर्जर उसका साथी है।

एसटीएफ भी लगी थी 
बलराज भाटी यूपी का बड़ा बदमाश था। उसकी तलाश में मेरठ एसटीएफ भी लगी थी। एसटीएफ उसके करीबी साथियों तक पहुंच गई थी। इससे पहले मेरठ एसटीएफ आगे बढ़ती कि हरियाणा की टीम ने उसे उठा लिया। सीओ मेरठ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि बलराज के पीछे एसटीएफ व एटीएस समेत कई कई टीमें लगी थीं। हरियाणा, नोएडा एसटीएफ का निशाना सटीक बैठा, बलराज भाटी मारा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed