फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   balle ki tareh

बल्ले की तरह मेरठ के खिलाड़ी भी बेस्ट : कपिल देव

Tue, 07 Feb 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 07 Feb 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
balle ki tareh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव ने कहा कि मेरठ के बल्लों की तरह यहां के खिलाड़ी भी शानदार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह अपनी धाक जमा रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सोमवार को मेरठ प्रीमियर क्रिकेट लीग (एमपीसीएल) का शुभारंभ करने आए थे।

विज्ञापन


एनएच-58 स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह आपकी जिंदगी का एक खूबसूरत कदम है, इसे बेकार मत जाने देना। एमपीसीएल एक प्लेटफार्म है आपके आगे बढ़ने का। इस मौके का पूरा फायदा उठाओ। कपिल ने कहा कि मेरठ बल्लों की नगरी है। यहां के बल्ले देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। जब भी कोई मेरठ आता था तो हम कहते थे कि हमारे लिए एक बल्ला लेकर आना। उन्हें इस बात का दुख हमेशा रहेगा कि हमारे समय में यहां के उद्यमियों ने ऐसे बल्ले क्यों नहीं बनाए। उस समय के बल्लों में आज जैसी थ्रो और टोन नहीं थी। देव ने कहा कि यहां के खिलाड़ी खुशनसीब है कि उनका टैलेंट बाहर लाने के लिए स्पांसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी नहीं तो बल्ले रहेंगे
कपिल ने कहा कि वे चाहते हैं टीम में मेरठ का एक न एक खिलाड़ी जरूर खेले। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर खिलाड़ी नहीं होंगे तो टीम इंडिया में शहर के बल्ले जरूर रहेंगे। इनकी कोई अनदेखी नहीं कर सकता। कपिल ने कहा कि यूपी में बहुत दम है। मेरठ क्रांति का शहर है। यहां के लोगों ने देश को हमेशा से नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अपनी मातृ भाषा से हमेशा प्यार करना। चौके और छक्के इंग्लिश में नहीं लगते। कैच इंग्लिश में नहीं ली जाती। अपना नैसर्गिक खेल खेलो और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान का संदेश दिया
अपने समय के शानदार ऑलराउंडर ने कबड्डी जैसे ग्रामीण खेलों को आगे बढ़ाने की वकालत की। उन्होंने शहरवासियों ने मतदान करने की अपील की। कपिल देव ने टूर्नामेंट में भाग लेेने वाली टीमों की किट का अनावरण किया और उनके बैट पर ऑटोग्राफ दिए। टीमों के कप्तान और स्पांसरों से भी मुलाकात की। मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विशाल जैन ने किया। इस मौके पर इवेंट कोआर्डिनेटर अतहर अली, विपुल सिंघल, रजनीश कौशल मौजूद रहे।


ये टीमें ले रही हैं भाग
आईआईए सुपर चैंप्स, शुभम स्मैसर्स, क्लीन मेरठ क्रुसेडर्स, नगीन लायंस, वेंकेटश्वर वैपंस, गैंड फाइव वूल्व, वासू पैंथर, नीलकंठ वारियर्स, स्टैग योद्धा और पीवीएस पैंथर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed