फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baghpat woman died after nasbandi operation, CMO set the investigation

बागपत: नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, सामने आई ये वजह, सीएमओ ने बैठाई जांच

Wed, 14 Oct 2020 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Oct 2020 10:26 PM IST
सार

- धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी ज्योति की नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान बिगड़ गई थी हालत, बाद में हो गई थी मौत
- परिजनों ने बिनौली थाने पर डाक्टरों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
baghpat woman died after nasbandi operation, CMO set the investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बिनौली सीएचसी में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने पर रेफर की गई ज्योति की मौत अधिक खून बह जाने के कारण हुई थी। पीड़ित परिवार ने बिनौली थाने में डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तहरीर दी। उधर, सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने प्रकरण की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

 
मवी कलां गांव निवासी ज्योति का विवाह धनौरा सिल्वरनगर निवासी अनुज राणा के साथ हुआ था। नसबंदी ऑपरेशन के बाद मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई थी। बुधवार को ज्योति का पोस्टमार्टम हुआ। मौत की वजह अधिक खून बह जाना बताया गया है। जबकि बिनौली सीएचसी में ऑपरेशन शुरू होते ही महिला की हालत बिगड़ गई थी और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि प्रकरण से एडिशनल डायरेक्टर को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम बनाई गई है। टीम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल से भी जानकारी ली गई है। ऑपरेशन में जो भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे, उनसे जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टरों के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
बुधवार को मृतका के पति अनुज राणा के साथ मवी कलां और धनौरा सिल्वरनगर ग्रामीण बिनौली थाने पहुंचे। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। एसओ रवेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।

तहरीर की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरव, सुमित, कालू चाचा, अजय, जोनी  धनपाल, प्रधान वीर सिंह, संजय चौधरी, अनिरुद्ध, ओमपाल, मोनू, ब्रजपाल मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed