{"_id":"5cb318c9bdec22144a2740f4","slug":"baghpat-woman-beaten-on-protest-molestation-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर महिला को पीटा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर महिला को पीटा, आरोपी फरार
Sun, 14 Apr 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Apr 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में मलकपुर गांव के भटठे पर एक महिला से छेडछाड़ करने का विरोध करने पर दो युवको ने उसे लात-घुसों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो भटठा मजदूरों को अपनी ओर आता देख युवक बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। मजदूरों ने उन्हें पकडने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीडिता ने कोतवाली पर तहरीर दी।
विज्ञापन
घायल महिला संगीता पत्नी संजय मलकपुर रोड़ स्थित कांशीराम कालोनी बड़ौत की रहने वाली है। वह गांव के ही ईट भटे पर काम करती है। रविवार की दोपहर जब वह घर से खाना लेकर भटठे पर जा रही थी तो मलकपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेडखानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचाया लिया। शोर सुनकर भटठे पर काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोग उधर दौड़े तो बाइक पर सवार होकर युवक वहां से भाग निकले। इस संबंध में घायल महिला ने कोतवाली पर दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/