{"_id":"642bd962155e14ab260915e8","slug":"baghpat-traders-raging-on-removal-of-encroachment-closed-the-market-campaign-continue-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारियों ने हंगामा कर बंद किया बाजार, अफसरों ने एक न सुनी, अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: अतिक्रमण हटाने पर भड़के व्यापारियों ने हंगामा कर बंद किया बाजार, अफसरों ने एक न सुनी, अभियान जारी
Tue, 04 Apr 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम का व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
हंगामा करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में प्रशासन ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। मंगलवार को सुबह जैसे ही प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में पहुंची तो व्यापारियों ने हंगाम कर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने एक के बाद एक दुकानें बंद करते हुए बाजार बंद करना शुरू कर दिया। हालांकि अफसरों ने व्यापारियों की एक न सुनी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: बाल्टी गिरने पर बंदर समझकर भगाने दौड़ी, दरवाजा खोला तो सामने खड़ा था बाघ, कांप गया महिला का दिल
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बागपत में प्रसाशन की टीम दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में पहुंची। जहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने इसका विरोध जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि एक दिन पहले बात हुई थी कि खुद अतिक्रमण हटा देंगे और इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बाद भी दूसरे दिन कारवाई होने पर हंगामा करते हुए बाजार बंद करना शुरू कर दिया गया। उसके बाद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है।