फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, The fight between the supporters of the BJP and RLD in TV debate, and four injured

यूपी: टीवी लाइव डिबेट में भिड़े भाजपा और रालोद कार्यकर्ता, चार लोग घायल, थाने में हंगामा

Tue, 26 Mar 2019 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, The fight between the supporters of the BJP and RLD in TV debate, and four injured
टीवी डिबेट में भिड़े भाजपा और रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में मंगलवार को एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर कार्यकर्ताओं को दौड़ाया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रालोद-सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एएसपी से रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


मंगलवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में परिसर में आयोजित एक टीवी चैनल की डिबेट में छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री की बेटी एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रवक्ता चारू प्रज्ञा, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह पहुंचे। डिबेट के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। कुछ ही देर में भाजपा और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान गाली गलौज के बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने लाठियां फटकारकर मौके से कार्यकर्ताओं को दौड़ाया। रालोद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और उनके ऊपर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले और पुलिस के लाठीचार्ज में रालोद कार्यकर्ता गौरव, विकास प्रधान, शिराज तोमर और राकेश तोमर घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए नाराज रालोद कार्यकर्ता बड़ौत कोतवाली पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर एएसपी रण विजय सिंह भी बड़ौत कोतवाली पहुंचे, यहां पर उनकी पूर्व विधायक वीरपाल राठी और रालोद कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक हुई। देर रात तक रालोद, सपा और बसपा के कार्यकर्ता कोतवाली में डटे रहे। रालोद नेता रिपुदमन की ओर से दो नामजद और कई अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

मेडिकल के बाद होगा मुकदमा, धरना खत्म
रालोद-सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का धरना देर रात एएसपी रणविजय सिंह के आश्वासन पर उठा लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, रालोद नेता अश्वनी तोमर, बसपा नेता सलीम चौधरी, सुरेश मलिक और रणवीर प्रधान गुराना के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी से बातचीत की। भरोसा दिलाया गया कि मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा, निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इसके बाद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed