फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat police searching for martyrs wife with drone, missing for four days

UP: शहीद जवान की पत्नी को ड्रोन से ढूंढ रही बागपत पुलिस, चार दिन से है लापता, ये है पूरा मामला

Sat, 03 Sep 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Sep 2022 01:04 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत से शहीद जवान की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस शहीद जवान की पत्नी की ड्रोन से तलाश करा रही है। वहीं चार दिन से लापता शहीद की पत्नी की बरामदगी के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Baghpat police searching for martyrs wife with drone, missing for four days
एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत शहीद की पत्नी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से अपहृता को जल्द बरामद करने की मांग की।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय पर पहुंचे गांव बिजरौल निवासी विक्की तोमर ने बताया कि उसके जीजा धर्मेंद्र सैनिक थे। 16 साल पहले असम में नक्सली हमले में धर्मेंद्र शहीद हो गए थे। जिसके बाद से उसकी बहन बेबी गांव में मायके में रह रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Shamli: हवन व भंडारे से पहले धर्मस्थल परिसर में मांस के टुकड़े फेंके, ग्रामीणों में रोष, पुलिस-बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी बहन दूसरे वर्ग के लोगों से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने एसपी से शहीद की पत्नी को जल्द बरामद करने की मांग की। मांग करने वालों में जयवीर सिंह एडवोकेट, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान अशोक, शामिल रहे।


ड्रोन से की जा रही शहीद की पत्नी तलाश
शुक्रवार को पुलिस गांव में पहुंची और दबिश देकर दूसरे वर्ग के छह लोगों को हिरासत मेें लिया। शहीद की पत्नी की तलाश में पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तालाब में घुसकर भी तलाश किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लापता महिला की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed