फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Parole over, prisoners not released in Corona period not returned to jail after one month

बागपत: पैरोल खत्म, एक महीने बाद भी वापस जेल नहीं लौटे कोरोना काल में छोड़े गए बंदी

Wed, 16 Dec 2020 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Dec 2020 02:57 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण काल में जिला कारागार से नौ बंदियों को दी पैरोल
  • दो बंदियों को मिली जमानत, दो अब सिर्फ दो ही आए वापस

विज्ञापन
Baghpat: Parole over, prisoners not released in Corona period not returned to jail after one month
बागपत जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में कोरोना संक्रमण काल में विशेष पैरोल मिलने के बाद जिला कारागार से छोड़े गए पांच बंदी अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। पैरोल की अवधि खत्म हुए एक महीने का समय बीत चुका है। जेल प्रशासन बंदियों का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण जिला कारागार में बंदियों की संख्या कम करने के लिए नौ बंदियों का पैरोल मंजूर किया था। जेल प्रशासन ने ऐसे बंदियों का चयन किया था, जिन पर सात साल की सजा वाली धारा में मुकदमा दर्ज है। मई माह में नौ बंदी पैरोल पर छोड़े थे, इनको 15 नवंबर को वापस जिला कारागार पहुंचना था।
विज्ञापन


पैरोल की अवधि में दो बंदियों ने अपनी पैरवी कर जमानत करा ली। दो बंदी निर्धारित समय में वापस जिला कारागार पहुंच गए, लेकिन अवधि खत्म हुए एक माह बाद भी पांच बंदी अभी तक लापता हैं। बंदी वापस जिला कारागार नहीं पहुंच रहे हैं। जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: CRPF की ओर से परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा, शहीद के नाम पर होगी सड़क

बंदियों को वापस लाने की कवायद
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि नियम के तहत ही पैरोल दिया था। पांच बंदी अभी तक वापस नहीं आए हैं, पुलिस के माध्यम से संपर्क किया है। बंदियों को जल्द ही वापस लाया जाएगा।

खेकड़ा में बनाई थी अस्थायी जेल
जिला कारागार में बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण खेकड़ा कस्बे के डिग्री कॉलेज में अस्थायी जेल भी बनाई गई थी। अस्थायी जेल में नये बंदियों को रखा गया था।

पिस्टल चोरी का आरोपी नहीं मिला
खेकड़ा के कोविड अस्पताल से पिस्टल चोरी का आरोपी फरार हो गया था, अब तक पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। बिहार प्रदेश का रहने वाले चंचल ने निरपुड़ा गांव के किसान की पिस्टल चोरी की थी, पुलिस ने उसे बिहार से पकड़ा। कोरोना पॉजिटिव पाने पर उसे जुलाई महीने में कोविड अस्पताल लाया गया, यहां से वह फरार हो गया था।

एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि जिन बंदियों का पैरोल खत्म हो गया है, जल्द ही उन्हें वापस जिला कारागार भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed