फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: The court sentenced two criminals in the case of attacked on SP

जेल की सलाखों के पीछे सजा काटेगा ये कुख्यात बदमाश, एसपी पर किया था जानलेवा हमला

Tue, 22 Sep 2020 04:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: The court sentenced two criminals in the case of attacked on SP
आकाश जाट - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पांच साल पहले एसपी रवि शंकर छवि पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सूबे के टॉप-20 माफिया की सूची में शामिल डी-46 गैंग के सरगना कुख्यात आकाश जाट को सात और उसके साथी अमित भूरा को तीन साल कैद की सजा सुनाई। एडीजे (चतुर्थ) आबिद शमीम ने यह फैसला सुनाया। आकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। उस पर लूट, हत्या, रंगदारी के 28 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह और एडीजीसी (फौजदारी) अनुज ढाका ने पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर 2015 की रात में तत्कालीन एसपी रवि शंकर छवि रमाला थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। रमाला नहर पुलिया पर रात करीब पौने 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी पहुंची। एसपी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस कप्तान ने खुद को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्त को मंदिर पर बुलाया... फिर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी वारदात, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी आकाश जाट और रमाला क्षेत्र के किरठल गांव निवासी अमित भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद किए। इस प्रकरण की सुनवाई सोमवार को एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में हुई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed