{"_id":"5f69dbe4de93c829243f6ea9","slug":"baghpat-news-the-court-sentenced-two-criminals-in-the-case-of-attacked-on-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की सलाखों के पीछे सजा काटेगा ये कुख्यात बदमाश, एसपी पर किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की सलाखों के पीछे सजा काटेगा ये कुख्यात बदमाश, एसपी पर किया था जानलेवा हमला
Tue, 22 Sep 2020 04:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
आकाश जाट
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में पांच साल पहले एसपी रवि शंकर छवि पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सूबे के टॉप-20 माफिया की सूची में शामिल डी-46 गैंग के सरगना कुख्यात आकाश जाट को सात और उसके साथी अमित भूरा को तीन साल कैद की सजा सुनाई। एडीजे (चतुर्थ) आबिद शमीम ने यह फैसला सुनाया। आकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। उस पर लूट, हत्या, रंगदारी के 28 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह और एडीजीसी (फौजदारी) अनुज ढाका ने पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर 2015 की रात में तत्कालीन एसपी रवि शंकर छवि रमाला थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। रमाला नहर पुलिया पर रात करीब पौने 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी पहुंची। एसपी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस कप्तान ने खुद को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दोस्त को मंदिर पर बुलाया... फिर उतारा मौत के घाट, खौफनाक है पूरी वारदात, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी आकाश जाट और रमाला क्षेत्र के किरठल गांव निवासी अमित भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद किए। इस प्रकरण की सुनवाई सोमवार को एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में हुई
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/